भारत के निर्यात को चालू वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती पांच महीनों में प्रमुख वैश्विक बाजारों से अच्छी गति मिली है. इस अवधि के दौरान चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस को भारत का निर्यात 34 फीसदी बढ़कर 19.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया. इस वृद्धि में चीन को भेजे जाने वाले सामान में 39 प्रतिशत की तेजी का मुख्य रूप से योगदान रहा. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में इन चार देशों को भारत ने 14.9 अरब डॉलर का सामान भेजा था.
चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों अप्रैल-अगस्त 2026 में भारत का प्रमुख ब्रिक्स देशों को निर्यात 34 प्रतिशत बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हो गया है.
चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच माह (अप्रैल-अगस्त) के दौरान चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस को भारत का निर्यात 34 प्रतिशत बढ़कर 19.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया. वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, इस अवधि में चीन को भारतीय निर्यात में 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इससे भारत के निर्यात विस्तार के लिए ब्रिक्स समूह के बढ़ते महत्व का पता चलता है.
चारों प्रमुख BRICS देशों में चीन भारत के निर्यात में सबसे बड़ा योगदान देने वाला बाजार रहा. वहीं, दक्षिण अफ्रीका में निर्यात वृद्धि दर सबसे अधिक रही. चारों देशों में दक्षिण अफ्रीका को निर्यात सबसे तेज 58% बढ़ा। वहीं, ब्राज़ील को निर्यात में 13% और रूस को 11% की वृद्धि हुई.
मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से मिलकर बने ब्रिक्स का विस्तार 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब को शामिल करके किया गया था, जबकि इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल हुआ.
वहीं, वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि भारत ब्रिक्स के भीतर अपने व्यापार को मजबूत कर रहा है और समूह की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ अधिक एकीकृत हो रहा है. ब्रिक्स के अलावा अन्य प्रमुख बाजारों में भी भारत का निर्यात बढ़ा। अप्रैल-अगस्त 2026-27 में जापान को निर्यात 43% बढ़कर 3.43 अरब डॉलर हो गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



