असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक तीखा और सियासी तंज कसा है. CM ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा है कि ‘जोड़ा फूल’ हाथों से पहले ही फिसल चुका है और दो दिनों में फुटबॉल भी पंचर हो जाएगा. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने यह बयान चुनाव आयोग द्वारा TMC का चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’ और नाम अस्थायी रूप से रोके जाने के बाद दिया है.

चुनाव आयोग ने TMC के दोनों गुटों के बीच विवाद के बाद दोनों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न दिए है. जिसमें ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिह्न दिया गया है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कूचबिहार के मधुपुर धाम आए थे. असम सरकार ने शंकराचार्य की याद से जुड़े इस धाम के विकास प्रोजेक्ट के लिए 35 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के कार्यकाल में जब भी कूचबिहार के मधुपुर धाम जाने की योजना बनाई थी, लेकिन जा नहीं पाए, क्योंकि ममता बनर्जी बार-बार उनसे दो या पांच दिन बाद आने को कहती थीं.

असम के मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर  तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से ‘जोड़ा फूल’ हाथ से निकल रहा है, आने वाले समय में ‘फुटबॉल’ को भी पंचर होते ज्यादा समय नहीं लगेगा.

पश्चिम बंगाल में आगामी राजनीतिक बदलावों की सुगबुगाहट के बीच असम के मुख्यमंत्री का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब बंगाल में हालात बदल गए हैं और असम सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर मधुपुर धाम का विकास करेगी. उन्होंने दावा किया कि बंगाल का मधुपुर धाम भारत के टूरिज्म मैप पर जल्द ही एक बहुत बड़ा स्थान हासिल करेगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m