उत्तर कोरिया ने रविवार को फिर एक बार पूर्वी समुद्र में बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी है. जो जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर जाकर गिरी. जापान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया ने संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है और इससे जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा रही है.

उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी. दक्षिण कोरिया और जापान ने इसकी पुष्टि की है.

उत्तर कोरिया ने रविवार को पूर्वी समुद्र में बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. इस घटना के बाद जापान और दक्षिण कोरिया की चिंता बढ़ गई है. जापान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मिसाइल समुद्र में गिर गई. जानकारी के अनुसार इससे एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी संगठन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.

पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया ने अमेरिका की अगुवाई में हुए नौसैनिक अभ्यास की भी निंदा की थी, जिसमें दक्षिण कोरिया और जापान शामिल थे. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने शुक्रवार को अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्य अभ्यासों को कोरियाई प्रायद्वीप में लगातार बिगड़ते तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि देश अपने परमाणु हथियार मजबूत करने के रास्ते से नहीं हटेगा.

उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च की खबरों के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की बैठक बुलाई. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने प्रक्षेपण के बाद एक बयान जारी किया. बयान के अनुसार, अधिकारियों से उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर रखने और संभावित अतिरिक्त प्रक्षेपणों के लिए तैयार रहने को कहा गया.

दक्षिण कोरिया ने इस लॉन्च की निंदा की. यह करीब एक सप्ताह में उत्तर कोरिया का दूसरा मिसाइल परीक्षण था. वहीं, क्षेत्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह लॉन्च सिर्फ सैन्य प्रदर्शन नहीं है बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय दबाव के खिलाफ सीधा जवाब है.  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m