
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार हॉस्टल बनाने पर पैसा नहीं खर्च कर रही, लेकिन दिया जलाने के लिए पैसों का इस्तेमाल जरूर कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, तो छात्रों के हॉस्टल के लिए क्यों नहीं.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए रविवार (20 सितंबर) को कहा कि सरकार के पास दिया जलाने के पैसे पर छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने के लिए पैसे नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश भर में दिए जलाए जाने को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंदौर में आयोजित अपने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा की ओर से उठाए गए सवाल का जिक्र किया.
एक छात्रा द्वारा पूछे गए प्रश्न का जिक्र करते हुए, राहुल गांधी ने एक पोस्ट में गांवों से शहरों में उच्च शिक्षा के लिए आने वाली युवतियों के सामने आने वाली व्यवस्थागत बाधाओं को रेखांकित किया. राहुल गांधी ने कहा ‘सरकार के पास दीये जलाने के लिए पैसा है – तो हमारे छात्रावासों के लिए क्यों नहीं?’ यह सवाल मुझसे कल इंदौर में एक छात्रा ने पूछा था. छात्रा ने मुझसे पूछा. गाँव से पढ़ने शहर आई. हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है. सिर्फ़ सुरक्षित रहने में लाखों ख़र्च हो जाते हैं.
सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और युवा के बगैर कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता है. छात्र के अंदर अलग-अलग गुण होते हैं. छात्र में सबसे बड़ा गुण सवाल पूछने का होता है. इसके अलावा प्रधानमंत्री से जवाब मांगते हुए राहुल गांधी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि आवास और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण कई महिला छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं. उन्होंने कहा ‘कई लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं. सिर्फ़ इसलिए कि रहने की जगह नहीं है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



