रूस में तीन दिवसीय संसदीय चुनाव के आखिरी दिन राजधानी मास्को एक भीषण ड्रोन हमले का शिकार हो गया. मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई। इनमें एक 44 साल की महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं. मेयर ने बताया कि शनिवार से रूस ने 1600 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया है.
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग का आज आखिरी दिन है. रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है, जबकि यूक्रेन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर बड़े ड्रोन हमले की खबर सामने आई. रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में सैकड़ों ड्रोन से हमला किया गया. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रूस ने मॉस्को की ओर बढ़ रहे 186 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है.
मॉस्को की एक ऑयल रिफाइनरी को ड्रोन हमले के बाद यहां आग लग गई. दूर से आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दिया. धमाकों की आवाज भी सुनाई दी. हमले के बाद आपातकालीन दल उन इलाकों में भेजे गए, जहां ड्रोन के मलबे गिरे. रिफाइनरी को कितना नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
रूस में स्टेट ड्यूमा के लिए वोटिंग तीन दिनों से चल रही है. रविवार को इसका तीसरा और आखिरी दिन है. सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी के चुनाव में अपना दबदबा बनाए रखने की उम्मीद है.
जानकारी के अनुसार, एक ड्रोन के 21 मंजिला अपार्टमेंट से टकराने के बाद आग लग गई. जिसके बाद वहां फंसे करीब 400 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया, इनमें 70 बच्चे भी शामिल थे.
यह मतदान 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने के हमले के बाद रूस का पहला संसदीय चुनाव है. इस चुनाव में पहली बार उन यूक्रेनी क्षेत्रों में भी मतदान कराया जा रहा है, जिन्हें रूस ने 2022 में अपने में मिलाने का दावा किया था. इनमें डोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया शामिल हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



