लैटिन अमेरिकी देश मैक्सिको एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस उठा है। मैक्सिको के मध्य-पूर्वी हिस्से में स्थित पुएब्ला (Puebla) राज्य में रविवार तड़के अज्ञात बंदूकधारियों ने एक आवासीय परिसर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस अचानक हुए हमले में एक मासूम बच्चे सहित कुल 10 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। संघीय और राज्य पुलिस बलों ने हमलावरों की तलाश में नेशनल गार्ड के साथ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है।

मैक्सिको के पुएब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो में अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर एक मासूम बच्चे और 3 महिलाओं समेत 10 लोगों की हत्या कर दी है।

लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको में जारी गैंगवार और हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मेक्सिको के मध्य हिस्से में स्थित पुएब्ला (Puebla) राज्य से रविवार को एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के तेहुइतजिंगो (Tehuitzingo) नगरपालिका क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक मासूम बच्चे सहित कम से कम 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. पुएब्ला राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने इस वीभत्स हमले की आधिकारिक पुष्टि की है.

प्यूब्ला की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल थे। इन सभी लोगों को रविवार तड़के गोली मारी गई थी। जानकारी के मुताबिक संघीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

हमलावर वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। सूचना मिलने के बाद जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर के भीतर चारों तरफ खून से लथपथ लाशें बिखरी पड़ी थीं। एक घायल महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ ने पुएब्ला के सुरक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यह हमला बेहद योजनाबद्ध तरीके से किया गया था. हथियारबंद अपराधियों ने तेहुइतजिंगो में मौजूद पीड़ितों को निशाना बनाकर अचानक उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. 

इस सामूहिक हत्याकांड के बाद राज्य सरकार और प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुएब्ला के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने इस नरसंहार की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों को किसी भी कीमत पर न बख्शने का संकल्प दोहराया है.छापेमारी की जा रही है.

घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मैक्सिको की संघीय और राज्य स्तर की सुरक्षा एजेंसियों ने हाथ मिला लिया है। इलाके में अपराधियों को ट्रैक करने और उन्हें दबोचने के लिए नेशनल गार्ड, राज्य पुलिस और स्थानीय खुफिया टीमों का एक संयुक्त ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट शुरू कर दिया गया है।

फिलहाल इस घटना को लेकर प्यूब्ला के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। मध्य मेक्सिको में हाल ही में कार्टेल हिंसा में तेजी आई है, जिसके कारण 800 से 1000 परिवारों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m