हेमंत शर्मा, इंदौर। चर्चित इंदौर हनीट्रैप-2 मामले में पुलिस ने कोर्ट में पूरक चालान पेश कर दिया है। 600 पन्नों के इस विस्तृत चालान में श्वेता जैन को संगठित ब्लैकमेलिंग गिरोह की मास्टरमाइंड बताया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने शराब कारोबारी चिंटू ठाकुर को निशाना बनाकर ब्लैकमेलिंग की पूरी साजिश रची थी।

ये भी पढ़ें: ‘स्मार्टगिरी’ पड़ी भारी: कान में फोन… हाथ से गई गाड़ी और कट गया 4500 का भारी-भरकम चालान!

रेशू चौधरी के साथ मिलकर रची साजिश, फॉरेंसिक जांच जारी

पुलिस के मुताबिक श्वेता जैन ने एक संगठित गैंग तैयार किया था और सागर की रेशू चौधरी को अपने साथ जोड़ा था। दोनों ने मिलकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर अवैध वसूली की योजना बनाई थी।

पुलिस जांच में श्वेता पर लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध वसूली करने के आरोप सिद्ध हुए हैं। मामले में जब्त आरोपियों के मोबाइल, पेन ड्राइव और स्पाई कैमरों में मिले कथित वीडियो, फोटो और चैट की फॉरेंसिक जांच फिलहाल जारी है।

ये भी पढ़ें: भोपाल के सतगढ़ी में होगी आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027, फोरलेन सड़क और 4 हेलीपैड का होगा निर्माण

अब शुरू होगी ट्रायल की प्रक्रिया

चिंटू ठाकुर को ब्लैकमेल करने के मामले में पूरी साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पूरक चालान कोर्ट में दाखिल कर दिया है। चालान पेश होने के बाद अब अदालत में आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे, जिसके बाद केस का नियमित ट्रायल शुरू होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m