रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश में जलसंकट ने लोगों के कंठ सोख दिए हैं। पीने के पानी की जद्दोजहद ऐसी है कि लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे जान हथेली पर रखकर कुएं में उतरकर पानी भर रहे हैं।
मामले के तूल पकड़ने के बाद जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को यहां स्थित कुएं के रास्ते को बंद कराया गया। लोग अब रस्सी से पानी खींच रहे हैं। टेंकरों से पानी वितरीत किया गया है तो वहीं पीएचई की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल लिए।
दरअसल, पूरी घटना भगवानिया पंचायत के रेखलिया फालिया की है। जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर धूलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवानिया के रेखलिया फालिया में 45 मकानों की 150 से अधिक लोगों की आबादी करीब 20 फीट गहरे कुएं में उतरकर पानी भरने को मजबूर थे। इसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ बच्चे जान जोखिम में डालकर करीब 20 फीट गहरे कुएं में रस्सी के सहारे उतरते नजर आ रहे थे। गर्मी में क्षेत्र का जल स्तर गिरने से यह स्थिति बनी है। इसे लेकर कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा- मामला मेरे संज्ञान में है। विस्तृत जांच की गई तो पाया गया कि वहां एक कुआ है जिससे आसपास के परिवार डिपेंड हैं। कल जो वीडियो आया था जिसमें कुछ बच्चियां पानी लेने का प्रयास कर रही थी। उपर लकड़ी टाइप का सिस्टम है। उससे रस्सी डालकर पानी खींचते थे।
यह बात जरूर है कि उसका जल स्तर नीचे है। वर्तमान में वहां टेंकर उपलब्ध करा दिए गए हैं। एक नया कपिल धारा कूप एक किसान को स्वीकृत किया जा रहा है ताकि उस फलिया के लोग उससे पानी पी सकें। नीचे जाने का रास्ता खतरनाक हो सकता है इसलिए उसे बंद किया गया है ताकि बच्चे उसमें नीचे न जा सकें। अभी रस्सी के माध्यम से वह पानी निकालकर पी रहे हैं पानी की टेस्टिंग कराई गई है पानी ठीक निकला है। जहां भी जल संकट की स्थिति बनती है वहां तुरंत टेंकरों के माध्यम से जल वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

