RCB vs KKR IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 57वें मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद KKR ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए हैं। अब RCB को मुकाबला जीतने के लिए 193 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

KKR की ओर से अंगकृष रघुवंशी का शानदार अर्धशतक

KKR के लिए बल्लेबाजी में अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 71 रन की शानदार पारी खेली। यह रघुवंशी का मौजूदा सीजन में चौथा अर्धशतक रहा। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 48, कैमरून ग्रीन ने 32, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 19 और फिन एलन ने 18 रन का योगदान दिया।

RCB की गेंदबाजी में मिले 3 विकेट

RCB के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और जोश हेज़लवुड ने 1-1 सफलता हासिल की।

RCB की मजबूत स्थिति, जीत से प्लेऑफ लगभग पक्का

प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से यह मुकाबला RCB के लिए बेहद अहम है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने अब तक 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 अंक हासिल किए हैं। टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में RCB यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करने की कोशिश करेगी।

KKR के लिए हर मैच फाइनल जैसा, हार से खत्म हो सकती हैं उम्मीदें

दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है। टीम ने अब तक 10 मैचों में केवल 4 जीत दर्ज की हैं, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। KKR के खाते में फिलहाल 9 अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।

ऐसे में अगर KKR को इस सीजन प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उसे यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

RCB और KKR की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H