Israel Apologizes to India for Insulting Hindus: इजराइली-अमेरिकी यहूदी धर्म गुरु रब्बी योसी मिजराही (Jewish Religious Leader Rabbi Yosef Mizrachi) की हिंदुओं की आस्था का मजाक उड़ाने और विवादित टिप्पणी करने पर इजराइल ने भारत से माफी मांगी है। महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने यहूदी धर्म गुरु मिजराही के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी बातों से घिन आती है। यह बहुत ही र बेहद आपत्तिजनक हैं। वह यहूदी समुदाय या इजरायल का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
यानिव रेवाच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- योसी मिजराही की हिंदू धर्म के खिलाफ जहरीली और आपत्तिजनक बकवास से मुझे बेहद घिन आ रही है। यह कट्टरपंथी और होलोकॉस्ट से इनकार करने वाला व्यक्ति किसी का प्रतिनिधित्व नहीं करता, सिवाय अपनी अज्ञानता के।
उन्होंने आगे लिखा- योसी मिजराही को इजरायल और ब्रिटेन के मुख्यधारा के यहूदी समुदायों ने पूरी तरह बहिष्कृत कर रखा है और उनसे दूरी बना रखी है। रेवाच ने स्पष्ट किया कि यह व्यक्ति अपने बयानों के जरिए किसी भी तरह से यहूदी समुदाय की सोच को प्रदर्शित नहीं करता। उन्होंने कहा कि योसी मिजराही को इजराइल और ब्रिटेन के मुख्यधारा के यहूदी समुदायों ने पूरी तरह बहिष्कृत कर रखा है और उनसे दूरी बना रखी है। रेवाच ने स्पष्ट किया कि यह व्यक्ति अपने बयानों के जरिए किसी भी तरह से यहूदी समुदाय की सोच को प्रदर्शित नहीं करता।
इजरायल और यहूदी समुदाय हिंदू धर्म का सम्मान करते हैं
उन्होंने भारत और इजरायल के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि यहूदियों और इजरायलियों के मन में भारत और उसके धार्मिक विश्वासों के प्रति गहरा सम्मान है। उन्होंने कहा, “हम इस बात के लिए दिल से माफी मांगते हैं कि इस जोकर की मूर्खता हमारे रिश्तों को नुकसान पहुंचा रही है।ॉ
योसी मिजराही ने हिंदुओं और भारतीय डॉक्टरों पर की थी टिप्पणी
बता दें कि मेरिका में रहने वाले यहूदी धर्मगुरु रब्बी योसी मिजराही ने हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी की थी। जराही ने कहा कि भारतीय लोग (हिंदू) गोमूत्र (Cow urine) पीते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि भारतीय डॉक्टर भी इलाज के लिए गोमूत्र का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर गायों के घूमने और उनकी वजह से ट्रैफिक में आने वाली परेशानी को भी नस्लीय तरीके से भी पेश किया। यहूदी धर्म गुरु मिजराही का हिंदुओं की आस्था का मजाक उड़ाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मिजराची ने भारत में रहने वाले एक व्यक्ति का जिक्र किया, जो कथित तौर पर उनके फेसबुक पेज के लिए काम करता था और यहूदी धर्म अपनाना चाहता था। उन्होंने दावा किया कि उस व्यक्ति के पिता और भाई गाय के सामने झुकते थे। उन्होंने दावा किया कि कुछ हिंदू गाय को घर के अंदर लाते हैं और गाय के फर्श पर गोमूत्र करने के बाद उसे चाटते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ भारतीय फार्मेसी से गोमूत्र खरीदते हैं।
पहले भी विवादों में रहे हैं मिजराही
अमेरिका में रहने वाले इजरायली मूल के रब्बी मिजराही ऑर्थोडॉक्स यहूदी धर्म के प्रचारक हैं। दुनिया भर की चीजों पर वह डिवाइन इन्फॉर्मेशन नामक एक पेज चलाते हैं। मिजराही पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। दिसंबर 2015 में उन्होंने होलोकॉस्ट में मारे गए यहूदियों की संख्या को लेकर गलत दावा किया था। बाद में मिजराही ने माफी मांगी थी। उन्होंने ऑटिज्म और डाउन सिंड्रोम को पिछले जन्म के पापों की सजा भी बताया था। दिसंबर 2016 में 16 ऑर्थोडॉक्स यहूदी रब्बियों ने उनके प्रचार के तरीके की आलोचना की थी।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

