Rahul Gandhi Shared Ramlila Maidan Rally Map: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक 1 नवंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में महारैली करने वाली है। राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महारैली का बिगुल फूंक दिया है। राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली का रूट मैप शेयर कर दिया है। उन्होंने बताया कि कहां से कहां तक रैली होगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रामलीला मैदान रैली का मैप शेयर करते हुए रैली में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस सांसद ने पूरे देश से लोगों के पहुंचने की अपील की है।
राहुल गांधी ने एक्स पर रैली का मैप शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं! कनॉट प्लेस, मिंटो रोड जंक्शन, अजमेरी गेट, रामलीला मैदान। इंडिया गठबंधन की इस रैली में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद हैय़ शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से मैदान में पानी भर गया था। हालांकि शनिवार को काफी काम हुआ और मैदान को रैली के लिए तैयार किया गया है।
व्यापारियों ने हाथ जोड़कर राहुल गांधी से महारैली रद्द करने की अपील की
इधर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री यानी सीटीआई (CTI) ने एक बार फिर राहुल गांधी से महारैली रद्द करने की अपील की है। CTI ने कहा कि आप हमेशा बोलते हैं कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान (mohabbat ki dukaan) चलाता हूं। हमारी दुकानें भी ग्राहकों के साथ आपसी विश्वास, प्यार और मोहब्बत के आधार पर ही चलती हैं। इसलिए हम आपसे सविनय निवेदन करते हैं कि भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के पीक सीजन में हमारी मोहब्बत की दुकानें और व्यापार रैली की भेंट ना चढ़ जाए।
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं। वहीं दिल्ली में हमारी 300 साल पुरानी मोहब्बत की दुकानें रैली के कारण बंद करवा रहे हैं। राजनीति के बाजार में व्यापारियों की मोहब्बत की दुकानें बंद मत कीजिए। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक की परांठे वाली दुकान, खारी बावली के मसाले, सदर की चूड़ी-बिंदी, चांदनी चौक का लहंगा, दरियागंज का एसी, चावड़ी बाजार की सेनिटरी, करोल बाग की मशहूर कुल्फी, ये सब मोहब्बत की दुकानें ही तो हैं। एक-एक दुकान पर 10-20 लोगों का परिवार चलता है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

