UP Assembly special session. महिला आरक्षण को लेकर गुरुवार को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजि किया गया. जिसमें सत्ताधारी दल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी सपा और कांग्रेस को आड़ हाथों लिया. उन्होंने कहा कि ‘महिला हमारे लिए केवल चर्चा का विषय नहीं है. वह हमारे लिए सम्मानजनक है, पूजनीय हैं और अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि महिलाओं को माननीय बनाने के लिए एकजुट होकर उनके अधिकारों को देने के लिए काम करें.’
राजभर ने कहा कि ‘आज विपक्ष के साथी चाह तो रहे हैं सुबह मैंने देखा दफ्ती पर कि आरक्षण चाह रहे हैं. लेकिन जब कांग्रेस के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तमाम पार्टियों के गठबंधन से देश में सरकार थी उस समय विपक्ष के साथियों को यह नहीं लगा कि रिजर्वेशन महिलाओं को हम लागू कर दें. यह चाहते तो महिलाओं को आरक्षण दे सकते थे लेकिन मंशा साफ नहीं. मंशा साफ ना होने की वजह से इन लोगों ने सरकार तो चलाई लेकिन महिलाओं की तरफ ध्यान नहीं आया. झूठी बात मत बताया करो.’
इसे भी पढ़ें : ‘ये कठमुल्ला की राह पर देश ले जाना चाहते हैं…’, विपक्ष पर बरसे CM योगी, कहा- जाति के नाम पर समाज को बांटते हैं
बता दें कि सीएम योगी ने भी सदन में विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि इनके “रग-रग में नारी का अपमान” है और पार्टी ने हमेशा महिलाओं का विरोध किया है. सीएम ने आगे कहा कि “देख सपाई बिटिया घबराई”, और आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस की छवि महिला विरोधी रही है. उन्होंने कहा कि नारी सम्मान के लिए भाजपा लगातार मैदान में काम कर रही है. सपा महिलाओं का भला नहीं सोच सकती और उसे अपने व्यवहार के लिए महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

