इंद्रपाल सिंह, इटारसी। आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन सख्त हो गया है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीती रात इटारसी के बाजार क्षेत्र स्थित आठवीं लाइन में गोविंदा स्टोर पर दबिश दी। जहां ने से टीम ने अनुज एवं मधुसूदन घी के सैंपल लिये हैं। खाद टीम द्वारा इटारसी के प्रतिष्ठानों से 160 किलो से ज्यादा घी जब्त किया है। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: उज्बेकिस्तान की नृत्यांगना शबनम ने नर्मदापुरम में बिखेरा कत्थक का जादू, भारतीय संस्कृति के दीवाने हुए विदेशी युवा

इस संबंध में नर्मदापुरम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावर ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम स्थित शिवम इंटरप्राइस का औचक निरीक्षण किया। जिसमें संदेह के आधार पर संग्ध घी एवं श्री कृष्णा घी के 05 नमूने जांच करने के लिए लिया गया। संदेह होने पर 160 किलो घी जब्त किया गया 

READ MORE: बड़ा फर्जीवाड़ा: फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर CMHO दफ्तर पहुंचे दो युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

इसी के साथ इटारसी स्थित गोविंदा स्टोर से अनुज एवं मधुसूदन घी के नमूने लिए गए। कल भी विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही कर 360 किलो घी जब्त किया गया था। सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जावेगा। खाद्य पदार्थों की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m