इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। नर्मदापुरम जिले की इटारसी स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में पिछले 10-15 दिनों से लगातार दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार बुधवार तड़के वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ बकरे का शिकार करने के लालच में आयुध निर्माणी अस्पताल के पास लगाए गए पिंजरे में आकर ट्रैप हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही वन विभाग और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
कैमरों से रखी जा रही थी नजर, पिंजरा बनते ही मिली राहत
उल्लेखनीय है कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर, स्कूल और अस्पताल के आसपास तेंदुए की लगातार हलचल देखी जा रही थी, जिससे स्थानीय रहवासियों और कर्मचारियों में भारी खौफ था। वन विभाग ने तेंदुए की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए थे और संभावित रास्तों पर पिंजरे तैनात किए थे। बुधवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच तेंदुआ बकरे के लालच में अस्पताल के पास बने पिंजरे में घुस गया और दरवाजा बंद होते ही कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर के लोगों ने राहत की सांस ली है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

