इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बेखौफ बदमाशों द्वारा एक कॉलेज छात्र का चाकू की नोक पर अपहरण कर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित छात्र की शिकायत पर मदन महल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: सागर में पुलिस मुठभेड़: जहरीली शराब कांड के आरोपी का एनकाउंटर, 30 हजार रुपये का था इनामी, साथी भी गिरफ्तार
गवाह बनने से नाराज थे आरोपी
जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र अर्ध्य त्रिपाठी का अपहरण केवल इसलिए किया गया क्योंकि वह अपने दोस्त पर हुए हमले का गवाह था। बीते 18 अगस्त को छात्र के दोस्त पर चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें अर्ध्य मुख्य गवाह था। आरोपी लगातार उस पर गवाही न देने का दबाव बना रहे थे।
पहाड़ी पर ले जाकर की बर्बरता
जब छात्र ने आरोपियों की बात मानने से इनकार कर दिया, तो बदमाशों ने रास्ता रोककर उस पर चाकू अड़ा दिया और जबरन उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे मदन महल की पहाड़ी पर ले गए, जहाँ उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट के बाद बदमाशों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने कोर्ट में गवाही दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: MP में ‘नो-UPI डे’: 2000 रुपये से ऊपर ऑनलाइन भुगतान बंद होने से आम आदमी को कितनी होगी परेशानी? जानिए असर
घटना के बाद पीड़ित छात्र मदन महल थाने पहुंचा और आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



