कुमार इंदर, जबलपुर। एमपी के जबलपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जहां एशिया एयरलाइन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती से करीब 1 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र का है।
नई बस्ती माढ़ोताल निवासी कंचन रजक (24) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उसने जनवरी माह में एयर एशिया एयरलाइन कंपनी में ग्राउंड स्टाफ पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 19 जनवरी को उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए सभी दस्तावेज ऑनलाइन सबमिट करने को कहा। इसके बाद कंचन ने अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे 10वीं, 12वीं, बीकॉम, आईटीआई, डिप्लोमा और आधार कार्ड की कॉपी संबंधित व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी।
ये भीपढ़ें: देवास में बड़ा फर्जीवाड़ा: कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर और आदेश जारी कर बेची जमीन, तीन बाबू और एक दलाल गिरफ्तार
अगले ही दिन उसे बताया गया कि कंपनी की ओर से ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी और इसके लिए उसे एचआर नितिन कुमार का मोबाइल नंबर दिया गया। नितिन से संपर्क करने पर सबसे पहले 1250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में ऑनलाइन जमा कराए गए। इसके बाद अलग-अलग प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं का हवाला देते हुए युवती से कई किश्तों में कुल 1 लाख रुपये वसूल लिए गए। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली और संपर्क करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ।
ये भी पढ़ें: इश्क, धोखा और मौत: मर्डर-सुसाइड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग बनी खौफनाक अंत की वजह
इसके बाद उसने माढ़ोताल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और किसी भी ऑफर की पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

