इंदर परमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। करीब 40 स्कूल वैनों को जप्त कर लिया गया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद नियम तोड़ रहे स्कूल वैन चालकों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: 4 लेयर वाले स्मैक सिंडिकेट का विदिशा पुलिस ने किया पर्दाफाश, भोपाल से हो रहा था ऑपरेट, महिला समेत 6 गिरफ्तार

क्षमता से दोगुने बच्चे और अवैध CNG किट

जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस को भारी अनियमितताएं मिलीं। ये स्कूल वैन बिना कमर्शियल लाइसेंस के चलाई जा रही थीं। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। जांच में पता चला कि वैन में स्पीड गवर्नर लॉक नहीं लगे थे और कई गाड़ियां अवैध रूप से लगाए गए CNG किट पर दौड़ रही थी। इसके अलावा वाहनों में बच्चों को ठूस-ठूसकर बैठाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: BJP प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, बोले- रीवा का असली हिस्सा मऊगंज में ही आया; विधायक संग बाइक की सवारी की

पुलिस की सख्त चेतावनी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद साफ किया गया है कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़कर चल रही अन्य गाड़ियों के खिलाफ भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m