Jagan Gurjar Murder Case: धौलपुर के विभूतिपुरा गांव में रविवार को जगन गुर्जर की पगड़ी रस्म संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग जुटे। कई दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन अब प्रशासन की समझाइश के बाद शांत हो गया है। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

CBI जांच की मांग और प्रशासन का वादा
पगड़ी रस्म के दौरान समाज के लोगों ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना। परिवार की मुख्य मांग CBI जांच को लेकर कलेक्टर ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। सरकार को इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक पत्र भेजा जाएगा। प्रशासन ने मामले की न्यायिक जांच प्रक्रिया को भी तेज कर दिया है।
लाइन हाजिर और सुरक्षा का भरोसा
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया है। यही वजह है कि समाज के प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच सकारात्मक वार्ता सफल रही। अब परिवार और समाज ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है।
भाई की जेल शिफ्टिंग पर सहमति
जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को वर्तमान में अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया था। परिजनों की मांग पर प्रशासन ने उन्हें दौसा कारागार में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर के अनुसार, इस प्रक्रिया को मंगलवार यानी 14 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। यह निर्णय तनाव कम करने में मददगार साबित हुआ ह
29 जून को हुई थी हत्या
बता दें कि 29 जून को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में विष्णु जाट ने जगन गुर्जर की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ही समाज में गहरा आक्रोश था। बीते कई दिनों तक सीबीआई जांच और अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। अब प्रशासन के हस्तक्षेप से इस मामले में नया मोड़ आया है।
पढ़ें ये खबरें
- बेटी जैसी पाली थी ‘कटोरी’… बकरी की मौत पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज
- क्या आप भी गांव में अमर करना चाहते हैं पुरखों का नाम? सरकार लाई शानदार मौका, तुरंत करें आवेदन
- चंडीगढ़ में बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, राज्यपाल आवास की ओर बढ़ने पर पुलिस ने की कार्रवाई
- साजिश, दबाव या कोई गहरा राज? लखनऊ से रहस्यमयी तरीके से गायब दारोगा, वाराणसी के इस इलाके में मिली आखिरी लोकेशन
- मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा: खाटू श्याम जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, 4 लोगों की मौत

