शब्बीर अहमद, भोपाल। Jai Bapu, Jai Bhim, Jai samvidhan Rally:महू में आयोजित कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल नहीं होंगी। पहले बताया जा रहा था कि वह राहुल गांधी और AICC अध्यक्ष खड़गे के साथ एक ही प्लेन में महू पहुंचेंगी। लेकिन चंद घंटे पहले उनके कार्यक्रम में बदलाव हो गया। हालांकि, अन्य नेता इस रैली में शामिल होंगे। प्रियंका के न आने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पूरी होगी वर्दी की चाह! 7 साल बाद SI के इतने पदों पर होगी बंपर भर्ती, PSC की तरह होगी परीक्षा
बता दें कि कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा की शुरुआत आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से होगी। कार्यक्रम में कांग्रेस शासित राज्य के 4 मुख्यमंत्री, 8 मंत्री, 15 सांसद, 150 से ज्यादा विधायक, वर्किंग कमेटी के 25 सदस्य, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे 45 मिनट महू में रहेंगे।
MP में आएगा जापान से निवेश: आज से 4 दिवसीय विदेश यात्रा पर रहेंगे CM डॉ. मोहन, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए उद्योगपतियों को करेंगे आमंत्रित, यहां देखें पूरा शेड्यूल
महू के वेटरनरी कॉलेज मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली आयोजित होगी। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। रैली का समय दोपहर 12 बजे तय किया गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस रैली में करीब दो लाख लोग शामिल होंगे। इस रैली के जरिए पार्टी दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है।

