अनमोल मिश्रा, सतना। बेटी दिवस के अवसर पर सतना जिले के कोठी में रविवार को ‘जय हिंद मैराथन’ का आयोजन किया गया। मैराथन में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग पर दौड़ लगाई। 

आयोजन को दो वर्गों में रखा गया था। बड़े बच्चों के लिए 08 किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित की गई, जबकि बच्चियों के लिए 03.03 किलोमीटर की दौड़ रखी गई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 5 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 3 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। 

यह भी पढ़ें: शारीरिक बाधाओं को दी मात: 7 साल से जिम कर रहीं दिव्यांग शिक्षिका… अब जय हिंद मैराथन में बनेंगी युवाओं की रोल मॉडल

इसके साथ ही विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ बेटियों की भागीदारी और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना भी रहा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m