जालंधर. जालंधर में 27 अक्टूबर से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है. इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों में उत्साह है. वहीं पंजाब सरकार ने इस टूर्नामेंट के लिए हर मदद की है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे नवनिर्मित हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे.
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के प्रयासों से इस स्टेडियम को रिकॉर्ड चार महीनों में तैयार किया गया है. स्टेडियम को बेहद सुविधाजनक और आधुनिकता के साथ तैयार करवाया गया है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब में खेल और खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के लिए प्रयासरत हैं. इसे लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है.
टूर्नामेंट से एक दिन पहले सोमवार को छह टीमों के कप्तानों ने कर अपनी तैयारियों, टीम संयोजन और प्रदर्शन को लेकर विचार साझा किए.
छह टीमों के कप्तानों ने कहा कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. सभी टीमों का लक्ष्य मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है. कप्तानों ने बताया कि टीमों में कुछ नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी कि नए और अनुभवी खिलाड़ियों के तालमेल से हर मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया जाए. सभी टीमें अच्छी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी और हर मैच में चुनौती देने की कोशिश करेंगी.
पंजाब में पहली बार टूर्नामेंट खेलने को लेकर उत्साहित टीमें
कुछ कप्तानों ने पंजाब में पहली बार टूर्नामेंट खेलने को लेकर उत्साह जताया. उन्होंने कहा कि उनका ध्यान मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर रहेगा. इस स्तर के टूर्नामेंट में हर टीम मजबूत तैयारी के साथ आती है, इसलिए किसी भी प्रतिद्वंद्वी को कम आंकना सही नहीं होगा. भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन का भी जिक्र हुआ. सभी टीमों के सामने चुनौतीपूर्ण मुकाबले होंगे और मैदान पर प्रदर्शन ही परिणाम तय करेगा.
- यूपी: बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यीय विशाल प्रदेश कार्यसमिति, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी भी शामिल
- ‘बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं…’ कोर कमेटी बैठक में सिंधिया के गायब रहने पर पीसी शर्मा का तंज, राज्यसभा चुनाव पर बताया ‘ब्राह्मण विरोधी’
- Jharkhand Top News :रांची में भाजपा-कांग्रेस भिड़े, धनबाद में हत्या, मौसम को लेकर भी चेतावनी, सीआईडी ने खोला कथित सिंडिकेट का तरीका,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने घेरकर बरसाईं गोलियां
- मैराथन बैठक में बूथ मजबूत करने का मंत्र: स्मृति ईरानी ने कहा- छत्तीसगढ़ में फिर से बनाएंगे भाजपा की सरकार

