जालंधर. जिले में स्मॉग के कारण विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है, जिस कारण पुलिसकर्मियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। पुलिस की बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मारी जिसके बाद कई पुलिस वाले बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिसवालों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ASI कुलदीप सिंह जख्मी हो गए हैं। जिन्हें पहले फिल्लौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया और फिर उसके बाद जालंधर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अधिक स्मॉग के कारण गाड़ी चलने में दिक्कत हो रही थी। इस दौरान सामने ट्रक है इसका अनुमान नहीं लगा और भारी भिड़ंत हो गई। इन सभी को गुरपर्व को ध्यान में रखते हुए संगत की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को कपूरथला से बहादुरगढ़ पटियाला लेकर जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पुलिसकर्मियों को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि बस ट्रक के पीछ फंस चुकी थी जिसके कारण कुलदीप सिंह उसमें बुरी तरह से फंस गए थे और उन्हें निकालने के लिए SSF की टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। तब जाकर उन्हें बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट्रक ड्राइवर के हिरासत में ले लिया गया है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

