Jammu Kashmir Jkssb Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने विभिन्न सरकारी विभागों में 2863 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 5 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में यूटी कैडर, संभागीय कैडर और जिला कैडर के पद शामिल हैं।

इस भर्ती में कम शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। सैनिटेशन वर्कर के पद के लिए 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जबकि एमटीएस के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक रखी गई है। दोनों पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 निर्धारित की गई है।

2863 पदों में किस कैडर के कितने पद?

JKSSB की ओर से जारी भर्ती में कुल 2863 पद हैं। इनमें यूटी कैडर के 105, संभागीय कैडर के 1990 और जिला कैडर के 768 पद शामिल हैं। संभागीय स्तर पर जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में पद दिए गए हैं।

जम्मू संभाग में 1093 और कश्मीर संभाग में 897 पद निर्धारित किए गए हैं।

जिले के हिसाब से भी पद तय

जिला कैडर के तहत स्थानीय युवाओं के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं। जम्मू में 65, कठुआ में 50, पुंछ में 49, डोडा और उधमपुर में 46-46, रियासी में 34, किश्तवाड़ में 25, सांबा में 14 और रामबन में 9 पद शामिल हैं।

8वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका

इस भर्ती में सैनिटेशन वर्कर के पद युवाओं के लिए खास अवसर लेकर आए हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है। वहीं एमटीएस पद के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक पास होना जरूरी है। दोनों पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 है।

आवेदन के लिए डोमिसाइल जरूरी

भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक जम्मू-कश्मीर का डोमिसाइल प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। पात्रता से जुड़ी अन्य शर्तें भर्ती अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी।

अंग्रेजी में होगी परीक्षा, गलत जवाब पर कटेंगे अंक

चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी में होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी रहेगी।

हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। बोर्ड की ओर से परीक्षा के सिलेबस की अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।

इन विभागों में होगी भर्ती (Jammu Kashmir Jkssb Recruitment 2026)

2863 पदों पर होने वाली इस भर्ती में कई सरकारी विभाग शामिल हैं। इनमें कृषि उत्पादन विभाग, एस्टेट विभाग, गृह विभाग, परिवहन विभाग, पशुपालन एवं भेड़पालन विभाग, एआरआई एंड ट्रेनिंग विभाग, संस्कृति विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभाग शामिल हैं।

उम्र सीमा 1 जनवरी 2026 के आधार पर

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। अधिकांश आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 600 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है।

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन?

भर्ती बोर्ड: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB)

कुल पद: 2863

आवेदन शुरू: 5 अक्टूबर 2026

अंतिम तारीख: 3 नवंबर 2026

यूटी कैडर: 105 पद

संभागीय कैडर: 1990 पद

जिला कैडर: 768 पद

सैनिटेशन वर्कर: न्यूनतम 8वीं पास

एमटीएस: न्यूनतम मैट्रिक

सामान्य वर्ग शुल्क: 600 रुपए

आरक्षित वर्ग शुल्क: 500 रुपए

परीक्षा: ऑब्जेक्टिव/MCQ

नेगेटिव मार्किंग: 1/4 अंक

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m