दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने की योजना को लेकर रेखा गुप्ता सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली में सरकार अगले कुछ महीनों में 2.30 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाएगी. इसकी वजह से अगले 25 सालों तक लोगों को मुफ्त बिजली मिलेगी और अतिरिक्त कमाई भी होगी. 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को मुफ्त सोलर पैनल मिलेगा.
दिल्ली सरकार ने आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत योजना की घोषणा की है. अब वे अपनी छत पर बिना किसी लागत के सोलर पैनल लगा सकेंगे.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली सोलर एनर्जी पॉलिसी-2023 के दूसरे संशोधन को हरी झंडी दे दी गई. जिसके अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में औसत 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले घरेलू ग्राहकों को 3 किलोवाट तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम बिना किसी शुरुआती खर्च के लगाया जाएगा.
रेखा गुप्ता सरकार मार्च 2027 तक 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगवाएगी। इससे एक तरफ उन्हें मुफ्त बिजली मिलेगी तो अतिरिक्त बिजली बेचने से कमाई भी होगी.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि बिना किसी शुरुआती खर्च के स्थापित किए जाएंगे। दिल्ली सरकार ग्रांट और सब्सिडी के रूप में प्रति ग्राहक 78,000 रुपये का सहयोग करेगी. दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ को दिल्ली में और मजबूत बनाएगी.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत का रास्ता विकसित दिल्ली से होकर जाता है और इसी सोच से यह फैसला लिया गया है. सरकार की ओर से लगाए गए सोलर सिस्टम का संबंधित वेंडर के लिए पांच वर्षों तक संचालन और रखरखाव करना अनिवार्य होगा. सोलर सिस्टम के पूरे 25 वर्ष के जीवनकाल तक उसके रखरखाव को जारी रखने का विकल्प होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



