प्रतीक शर्मा, मुंगेली। छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएं आज देश के हर कोने में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में लोरमी के युवा आयुष सिंह राजपूत ने एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित प्रतिष्ठित “जम्मू-कश्मीर यंग लीडर डायलॉग एवं यूथ आरोहण 2026” में आयुष ने न केवल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है।


इस खास आयोजन का उद्देश्य देशभर के चुनिंदा युवाओं को नेतृत्व, शांति और राष्ट्र निर्माण जैसे गंभीर विषयों पर एक साझा मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान आयुष सिंह राजपूत ने “जम्मू-कश्मीर में शांति, स्थिरता और युवा नेतृत्व : एक नई कहानी का निर्माण” विषय पर बेहद प्रभावशाली पीपीटी प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति और विचारों की वहां मौजूद देशभर के प्रतिभागियों और आयोजकों ने जमकर सराहना की।

राष्ट्रीय मंच पर दिए गए इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष सिंह राजपूत को सम्मानित भी किया गया। आयुष की इस बड़ी उपलब्धि से लोरमी समेत पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों ने आयुष को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

