इजराइल में चुनाव बाद सरकार गठन को लेकर अरब पार्टियों ने गादी आइजनकोट को बाहर से समर्थन देने की पेशकश की है, लेकिन शर्त रखी है कि नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना को हटाया जाए. इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के साथ मिलकर सरकार बनाने तैयार हैं. अरब पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा कि सरकार बनाने की कवायद चल रही है.

इजरायल में राजनीतिक अस्थिरता के बीच नेतन्याहू विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार हैं. हालांकि, आइजेनकोट ने अब तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इजराइल में चुनाव के बाद किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण अब सरकार गठन को लेकर अरब पार्टियों ने गादी आइजनकोट को बाहर से समर्थन देने की पेशकश की है, लेकिन शर्त रखी है. दोनों अरब पार्टियों की पहली कोशिश बेंजामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री की कुर्सी से नीचे उतारने की है. जिसके लिए दोनों ने मांग है कि चेंज ब्लॉक के नेता स्पीकर को पहले हटाएं.

दूसरी तरफ खबर है कि इजराइली मीडिया i24 न्यूज के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अब विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. इजराइल में सरकार बनाने के लिए 61 सदस्यों की जरूरत होती है. इस वक्त नेतन्याहू गठबंधन के पास 53 मेंबर है. हालांकि, आइजेनकोट ने अब तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

वहीं, अरब पार्टी RA’AM के एक सीनियर नेता ने कहा कि हम बाहर से समर्थन देने के लिए तैयार हैं. सरकार बनाने की कवायद चल रही है. जल्द ही राष्ट्रपति से इसके लिए हमारे नेता मुलाकात कर सकते हैं. दरअसल, जॉइंट लिस्ट और राअम जैसी अरब पार्टियों ने रविवार को आइजनकोट को समर्थन देने का ऐलान किया था. इस समर्थन के बाद आइजनकोट को 67 सांसदों का साथ मिलने की संभावना है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m