Ranchi Police Gambling Case: कानून के रखवाले ही कानून के भक्षक बन जाएं तो किसी से न्याय की उम्मीद करना बेमानी होगा। मामला झारखंड की राजधानी रांची का है। रांची पुलिस लाइन (Ranchi Police Line) में जुआ खेलने का मामला सामने आया है। रांची पुलिस लाइन में अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा। शिकायतों के बाद अधिकारियों ने छापेमारी कर जुआ खेलते 10 पुलिसकर्मियों को रंगेहाथ पकड़। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों को लगातार ये शिकायतें मिल रही थीं कि पुलिस लाइन परिसर में कुछ पुलिसकर्मी जुआ खेलते और इसका संचालन करते हैं। शिकायतों की जांच के बाद अधिकारियों ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की।
सार्जेंट मेजर को सूचना मिली की पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद टीम ने छापेमारी की। टीम ने निर्धारित ठिकाने की घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 10 पुलिसकर्मियों को रंगेहाथ पकड़ा। इसके बाद सभी को निलंबित कर दिया गया। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन ने पुलिसकर्मियों सस्पेंड करने की कार्रवाई की। सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने इसकी पुष्टि की और बताया कि सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ नुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
पुलिसकर्मियों के जुआ खेलने में शामिल होने के बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जिस पुलिस पर अनुशासन और कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी है, वो ही इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो रही है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

