Preeti Kujur: खाड़ी देश ओमान में फंसी झारखंड की बेटी (Jharkhand daughter stranded in Oman) प्रीति कुजूर आज वापस आ रही है। सिमडेगा निवासी प्रीति कुजूर पिछले 5 महीने से ओमान में फंसी हुई थी। प्रीति कुजूर की बहन रंतु कुजूर ने 19 जून को सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। अब सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और भारतीय दूतावास के कारण अपने देश और घर वापस आ रही है।

मुख्यमंत्री के दिए निर्देश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत काम कर रहे राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास (मस्कट) के साथ मिलकर बातचीत की और युवती की सुरक्षित घर वापसी पक्की कर ली है। वह शनिवार को भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं। आज यानी रविवार को अपने घर पहुंच जाएंगी।

बता दें कि मार्च 2026 में भारत के एक एजेंट ने उन्हें दुबई में 45,000-50,000 हर महीने कमाई का लालच देकर विदेश भेज दिया था। वहां उसे सिर्फ 23,000-25,000 में काम कराया जा रहा था। जब उन्होंने भारत लौटने की बात कही तो कंपनी मालिक ने बहुत सारे पैसों की मांग की। परिवार वालों से 1.92 लाख रुपये भेज। इसके बाद पस नहीं भेजा गया।

इसके बाद सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड स्थित मरारोमा गंझूटोली के रहने वाले रंतु कुजूर ने अपनी बहन प्रीति कुजूर के बारे में 19 जून को मदद की गुहार लगाई थी। नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर पीड़ित युवती की कमजोर आर्थिक स्थिति की जानकारी दी और पैसों में छूट दिलाने तथा असली कागजात वापस दिलाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद रास्ता निकाल कर उसके घर वापसी का प्रयास प्रयास सफल रहा।

सीएम हेमंत ने खुद मामले को देखा

सोशल मीडिया पर मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री ने इसे बहुत गंभीरता से लिया और राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को तुरंत मामले को सुलझाने और पीड़ित युवती की सुरक्षित वापसी कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद नियंत्रण कक्ष ने बीते 23 जून को तत्काल ही यह मामला प्रोटेक्टर ऑफ एमिग्रेंट्स, रांची और भारतीय दूतावास (मस्कट) को भेजा। उसके बाद 24 जून को दूतावास ने प्रीति से संपर्क किया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m