Jharkhand Gang Rape: झारखंड में फिर गैंगरेप की वारदात हुई है। झारखंड में 48 घंटे के अंदर दूसरी बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। राजधानी रांची (Ranchi Gang Rape) के रातू थाना क्षेत्र में करमा पूजा से लौट रही 20 वर्षीय युवती को खेत में ले जाकर तीन युवकों ने दरिंदगी की। इससे पहले गुमला में 13 साल आदिवासी लड़की को किडनैप कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। घटना 22 सितंबर की है। हालांकि इसका खुलासा अब हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को युवती करमा पूजा मनाने चटकपुर गई थी। पूजा समाप्त होने के बाद वह नानी के घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया और जबरन खेत की ओर ले गए। आरोप है कि वहां युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
रातू थाना के SHO अधिकांश ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिन भी पूरी रात तलाशी अभियान चलाया गया था। SHO ने बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी थोड़ी देर से दी थी। 24 सितंबर तक उसने अपने माता-पिता को भी अपने साथ हुई घटना के बारे में नहीं बताया था। इसके बाद उसने अपनी मौसी को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
24 सितंब को 13 साल आदिवासी लड़की से हुआ था गैंगरेप
झारखंड के गुमला में 13 साल आदिवासी लड़की को किडनैप कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं बच्ची की बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता को गंभीर हालत में रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को घर के बाहर अधमरी हालत में फेंककर भाग गए थे। परिजन पीड़िता को पहले सिमडेगा के सदर अस्पताल ले गए लेकिन उसकी हालत काफी नाजुक थी। इसके कारण डॉक्टरों ने गुमला रेफर कर दिया। गुमला सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसको रांची के रिम्स में भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


