Jharkhand Gumla Minor Tribal Girl Gang Raped: आदिवासी राज्य झारखंज में शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। झारखंड में आदिवासी लड़की का किडनैप कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। झारखंड के गुमला में 13 साल आदिवासी लड़की को किडनैप कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं बच्ची की बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता को गंभीर हालत में रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को घर के बाहर अधमरी हालत में फेंककर भाग गए थे। परिजन पीड़िता को पहले सिमडेगा के सदर अस्पताल ले गए लेकिन उसकी हालत काफी नाजुक थी। इसके कारण डॉक्टरों ने गुमला रेफर कर दिया। गुमला सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसको रांची के रिम्स में भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर पालकोट थाने में FIR दर्ज की गई है। पिता की शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी गुरुवार रात को घर के बाहर अधमरी हालत में पाई गई थी। पीड़िता 24 सितंबर की शाम घर से निकली थी। रात करीब 8 बजे वह घर के बाहर गंभीर हालत में पाई गई थी। शनिवार को रिम्स में उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पीड़िता के पिता ने शनिवार को पालकोट थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए बसिया एसडीपीओ शिव शंकर मरांडी और सर्किल इंस्पेक्टर गुलशन भेंगरा पालकोट में कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने बच्ची की सहेलियों और कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि 24 सितंबर की शाम घर से निकलने के बाद बच्ची किन लोगों के संपर्क में थी और उसके साथ क्या-क्या वारदात हुई।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m