JSSC-CGL Exam-2023 Irregularities: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की जेएसएससी सीजीएल-2023 परीक्षा गड़बड़ी मामले में झारखंड सीआईडी (Jharkhand CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड सीआईडी ने JSSC CGL परीक्षा 2023 में गड़बड़ी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों गिरफ्तार आरोपी परीक्षा के उम्मीदवार रह चुके हैं। तीनों पर परीक्षा में अनुचित लाभ लेकर सफलता प्राप्त करने का आरोप है। अब तक इस मामले में 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कोडरमा के अजय कुमा, गिरिडीह के संजय कुमार और रामाकृष्णा सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को रांची सेंट्रल जेल में भेज दिया गया है।

ता दें कि झारखंड  कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा 2023 में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसके विरोध में छात्रों ने आंदोलन भी किया था। छात्रों की मांग थी कि परीक्षा रद्द करने के साथ ही पूरी परीक्षा की सीबीआई जांच हो. जिसके बाद हेमंत सोरेन सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था और पूरी परीक्षा की जांच सीआईडी को दी थी। सीआईडी ने इस मामल में परीक्षा कराने वाली एजेंसी, कोचिंग संचालकों और संदिग्ध उम्मीदवारों की जांच कर रही है, जिसमें लगातार गिरफ्तारियां जारी है।

कौन-कौन गिरफ्तार

सीआईडी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कोडरमा के अजय कुमार,संजय कुमार और रामाकृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया गया है। कुछ सूत्र अजय कुमार को स्वास्थ्य विभाग कनीय सचिवालय सहायक बता रहे हैं। इसी तरह गिरिडीह के संजय कुमार को जमशेदपुर में फ़ूड इंस्पेक्टर बताया जा रहा है। जबकि रामा कृष्णा गिरिडीह के निवासी हैं इनके बारे में और जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। सीआईडी की जांच जिस प्रकार जारी है उसमें अभी और लोगों के गिरफ्तार होने की संभावना है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m