राकेश कथूरिया, कैथल. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला कैथल की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम निर्धारित समयावधि में संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 807 बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपराजिता ने बताया कि एसआईआर की मलिफाइंग तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके तहत बीएलओ का प्रशिक्षण एवं आवश्यक सामग्री वितरण 5 से 14 जून तक किया जाएगा, जबकि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन 15 जून से 14 जुलाई तक, मतदान केंद्रों को रेशनलाइजेशन 14 जुलाई तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक रहेगी, जबकि दावे और आपत्तियों का निपटान 21 जुलाई से 18 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर, 2026 को होगा।

डीसी अपराजिता ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का आग्रह किया ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। साथ ही आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध करवाएं।
डीसी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा जानकारी के लिए मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।
- पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ
- अखिलेश यादव और राजकुमार भाटी जैसे नेताओं की… मंत्री मनोज पांडेय ने ब्राह्मणों पर टिप्पणी को लेकर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
- ‘आवाज दो’ अभियान के तहत सारण में SSP का बड़ा ऑपरेशन, 20 नाबालिग मुक्त, 11 आरोपी गिरफ्तार
- भोपाल ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन: दहेज प्रताड़ना की धाराओं में पति समर्थ के खिलाफ FIR, पूर्व जज को भी बनाया आरोपी
- ‘700 साल का दर्द’ और सनातन की जीत: इंदौर हाईकोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, कोर्ट ने स्वीकारी भोजशाला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, अब लंदन से प्रतिमा लाने की मांग

