सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के जयंत (शहर मार्केट) स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बदमाशों को धर दबोचा गया, मुठभेड़ (शॉर्ट एनकाउंटर) में एक आरोपी घायल हुआ है।

3-4 राउंड हवाई फायरिंग कर सोने-चांदी की लूट

शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार वर्मा (48 वर्ष) के अनुसार, शाम करीब 6:45 बजे 6 अज्ञात नकाबपोश बदमाश पिस्तौल और कट्टा लेकर दुकान में घुसे। मोबाइल छीने, विरोध करने पर संचालक अखिलेश के सिर पर पिस्तौल की बट से हमला कर घायल किया। स्टाफ राहुल कुमार विश्वकर्मा ने पकड़ने की कोशिश की तो हथेली में गोली मार दी। 3-4 राउंड हवाई फायरिंग कर लगभग 300 ग्राम सोना, 235 ग्राम चांदी और ₹2,60,000 नकद लूटकर फरार हो गए।

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में सुरक्षा का पेंचः वर्मा आयोग के कड़े मानकों का हवाला, अनुमति पर भी संशय

6 घंटे में ऐसे शिकंजा कसा पुलिस ने

इंटर-स्टेट अलर्ट: यूपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड सीमा पर तुरंत नाकाबंदी व अलर्ट। इंटेलिजेंस व पीछा: मुखबिर की सूचना पर अनपरा-अम्बारा रोड पर घेराबंदी। हड़बड़ी में बाइक गिरने से दो बदमाश पकड़े गए, अनपरा पुलिस ने एक और दबोचा। यूपी पुलिस ने मुठभेड़ (शॉर्ट एनकाउंटर) में एक अन्य को पकड़ा।

इंदौर में कांग्रेस का हल्लाबोल: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर बोले जीतू पटवारी और उमंग सिंघार-

आरोपियों से लूट के सोना-चांदी और कैश बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में लकी कुमार पासवान, अनुरंजन कुमार चंद्रवंशी, रोशन कुमार शामिल है। एनकाउंटर वाले आरोपी की विधिवत कार्रवाई जारी है। आरोपियों से पुलिस ने सोना 230.7 ग्राम, चांदी: 235.410 ग्राम, नकद राशि: ₹1,04,200/ समेत डकैती में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें, 1 पिस्तौल और 2 कट्टा जब्त किया है। गौरव राजपूत, आईजी रीवा ने बताया- “यह मप्र और उप्र पुलिस की संयुक्त व त्वरित रणनीतिक कार्रवाई का परिणाम रहा, जिसमें अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के सदस्यों को कम समय में दबोच लिया गया। शेष फरार आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश जारी है।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m