कानपुर देहात. पढ़ाई न होने और स्कूल में बड़े छात्रों की पिटाई से परेशान 12 साल का सातवीं कक्षा का छात्र पुलिस चौकी पहुंच गया. उसने पुलिस से कहा कि टीचर पढ़ाने के बजाय मोबाइल चलाती हैं और बच्चे दिनभर खेलते रहते हैं. छात्र ने सवाल किया- “हमारे भविष्य का क्या होगा?”
इसे भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर दबंगई पड़ी भारी! अतीक के बेटे उमर अहमद के काफिले पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने जब्त की दो गाड़ियां
स्कूल की शिकायत लेकर चौकी पहुंचा छात्र
रसधान के सरकारी कंपोजिट स्कूल में पढ़ने वाला छात्र 10 अगस्त को यूनिफॉर्म में पुलिस चौकी पहुंचा. उसने बताया कि स्कूल में पढ़ाई नहीं होती और बड़े बच्चे उसे पीटते हैं. शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती.
हेड कांस्टेबल बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचा
छात्र की बात सुनकर पुलिसकर्मी उसे लेकर स्कूल पहुंचे. वहां शिक्षिका सायमा खां ने पुलिस के सामने छात्र को डांटते हुए मारने की धमकी दी. पुलिसकर्मियों ने शिक्षिका को ऐसा न करने की हिदायत दी.
“अभी इतना मारेंगे…”
पुलिस के सामने शिक्षिका ने छात्र से कहा कि पुलिस के पास जाने के बजाय सीधे उनसे शिकायत करनी चाहिए. छात्र ने जवाब दिया कि वह सुनती ही नहीं हैं. इसके बाद शिक्षिका ने उसे मारने की धमकी दी.
इसे भी पढ़ें- गांव-गांव पहुंचेगा हाई-टेक इलाज! CSJMU में डिप्टी सीएम ने मोबाइल मेडिकल वैन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानाध्यापक और शिक्षिका को नोटिस
घटना का वीडियो सामने आने के बाद बीएसए आशीष पांडेय के निर्देश पर बीईओ ने स्कूल पहुंचकर जांच की. इसके बाद प्रधानाध्यापक अनुपम कुमार और शिक्षिका सायमा खां को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है. मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है.


