अनूप दुबे, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले की रीठी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2010 के एक मामले में करीब 16 वर्षों से लगातार फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शातिर आरोपी को शाहनगर के खतरा गांव से दबोच लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से लंबे समय से कानून की पकड़ से बच रहे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापाः ADM का बाबू 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्ज्वला योजना में धांधली की शिकायत से जुड़ा है मामला

वर्ष 2010 के मामले में चल रहा था फरार

रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी वर्ष 2010 से जुड़े एक आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कटनी जिले के अन्य थानों में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अकेले रीठी थाने में ही उसके खिलाफ पशु तस्करी सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: जहां हर घर है फैक्ट्री और हर हाथ हुनरमंद! ग्वालियर के इस गांव में 7 पीढ़ियों से बन रही झाड़ू, करोड़ों का है कारोबार

पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। हाल ही में पुख्ता सूचना मिलने पर रीठी पुलिस की टीम ने शाहनगर के खतरा गांव में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m