इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने ग्राम खिड़गांव, पिपलोदखास और कोठाघाट में दबिश देकर बड़ी मात्रा में हाथभट्टी कच्ची मदिरा और महुआ लहान बरामद किया है।
कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने करीब 100 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा और लगभग 800 की ग्रा. ग्राम महुआ लहान जब्त किया। जब्त शराब और सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपए बताई जा रही है। इन गांवों के कुछ स्थानों पर नदी किनारे छुपकर हाथभट्टी से कच्ची शराब तैयार की जा रही थी।
ये भी पढ़ें: MP में धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी: ‘जुलूस ए मोहम्मदी’ में उमड़ा जनसैलाब, नारों और नात-ए-शरीफ से गूंजा शहर
मुखबिर की सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। टीम को नदी किनारे शराब बनाने से संबंधित सामग्री और कच्ची मदिरा मिली, जिसे मौके से जब्त कर बाहर निकाला गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी के अधिकारियों ने कंधे पर शराब के डिब्बे रखकर नदी किनारे से बाहर लाते हुए दिखाई दिए।
अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा
कलेक्टर ऋषव गुप्ता और जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


