इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर से खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ का चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल से पैक कराकर लाए गए नॉनवेज खाने में मरा हुआ चूहा निकलने से सनसनी फैल गई। दूषित खाना खाने के बाद एक मासूम बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें: अनोखा चोर गिरोह बेनकाब: बारिश के शोर में शटर उठाकर उड़ाते थे जेवर, 5.3 किलो चांदी के साथ 4 गिरफ्तार
खाना खाते समय मिला मरा हुआ चूहा, बच्चे को हुई उल्टियां
मामला खंडवा शहर के खानशाहवली वार्ड का है। यह रहने वाले सलमान खान ने बताया कि उन्होंने कहारवाड़ी क्षेत्र स्थित एक होटल से नॉनवेज खाना पैक कराया था। रात में परिवार के साथ घर पर खाना खाते समय उनके बेटे को खाने में कुछ संदिग्ध नजर आया। उसने उसे खींचकर बाहर निकाला तो मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। परिवार ने घटना का वीडियो भी बनाया है।
सलमान के अनुसार उनके बेटे और बेटी ने खाना खाया था। इसके बाद बेटे की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे दो-तीन बार उल्टी हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया।
ये भी पढ़ें: ‘नशे से दूरी’ अभियान की उड़ी धज्जियां! शराब की बोतल लेकर स्कूल पहुंचे गुरुजी, कलेक्टर ने लिया एक्शन
वीडियो वायरल, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
पीड़ित परिवार ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित सलमान ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है और लापरवाही बरतने वाले होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


