इमरान खान, खंडवा। हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के 97वें जन्मदिन पर खंडवा में किशोर नाइट का आयोजन हुआ। इसका आगाज बॉलीवुड के मशहूर गायक विनोद राठौड़ को किशोर कुमार सम्मान से नवाजकर किया गया। उन्हें 1 लाख रुपए, सम्मान पट्टिका, शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। किशोर दा के गाने गाकर विनोद राठौड़ ने उन्हें सुरमयी हैप्पी बर्थडे कहा। साथ ही कहा कि किशोर कुमार जैसा न कोई था और न कोई होगा।

किशोर कुमार के 97वें जन्मदिन पर खंडवा में गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसमें तीन दिन के अलग अलग आयोजन हो रहे हैं। किशोर नाइट का आयोजन खंडवा के पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया है। जिला प्रशासन, नगर निगम और किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच ने बॉलीवुड के मशहूर गायक विनोद राठौड़ को किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया। मंच से जब विनोद राठौड़ ने अपना हिट सॉन्ग- ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ गाया तो लोग झूम उठे।

ये भी पढ़ें: क्या आशुतोष तिवारी होंगे दतिया बीजेपी के जिलाध्यक्ष ? उपचुनाव में जी जान से जुटे नेताओं को मिलेगा बड़ा इनाम, भीतरघातियों का कटेगा पत्ता

इस मौके पर खंडवा के प्रभारी कलेक्टर डॉ नागार्जुन बी गौड़ा, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के रणवीर चावला, उद्योगपति राकेश बंसल सहित अन्य उपस्थित थे। इससे पहले आज सुबह किशोर कुमार की समाधि पर पहुंचकर विनोद राठौर ने पुष्प अर्पित कर अपने चहेते कलाकार को उनके गीत गाकर याद किया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m