इमरान खान, खंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के धर्म, संस्कृति, अध्यात्म और पर्यटन मंत्री व खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी 15 से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ घूमते नजर आए। मंत्री के काफिले को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया और पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक रंग ले लिया।
कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौड़ और अन्य कांग्रेसी, मंत्री के काफिले को रोकने की चेतावनी देते हुए समर्थकों के साथ पहुंचने वाले थे। सूचना मिलते ही तीन थानों के टीआई समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर बहस हुई। बहस के बीच दीपक मुल्लू राठौड़ इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली थाने पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: नगर निगम: लाइव ‘कॉल टेस्ट’ में अधिकारियों की खुली पोल, पार्षदों के फोन नहीं उठाने पर मचा हंगामा
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने दी ये चेतावनी
हिरासत में लिए जाने के बाद दीपक मुल्लू राठौड़ ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री से मिलने तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि वे प्रभारी मंत्री से प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत संबंधी अपील पर चर्चा करना चाहते थे। राठौड़ ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में बीजेपी के सांसद, मंत्री, विधायक और महापौरों के काफिले रोककर उनसे मोदी जी की अपील का पालन करने और साइकिल से चलने की मांग की जाएगी।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन नाले में गिरी महिला, पीठ में घुसा सरिया
मंत्री ने कही ये बात
वहीं मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि काफिले में वाहनों की संख्या अधिक होने पर उन्होंने स्वयं कलेक्टर से इसे कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में शासकीय अमले में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने को लेकर बैठक में आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। मंत्री ने लोगों से भी अपील की कि अगर कई लोग एक ही दिशा में जा रहे हैं तो अलग-अलग वाहनों की बजाय एक वाहन का उपयोग करें। मंत्री ने कहा कि जनता भी अब कांग्रेस को गंभीरता से नहीं लेती है ओर हम भी कांग्रेस को गंभीरता से नहीं लेते।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

