इमरान खान, खंडवा। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर परिषद, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाया। लौवंशी धर्मशाला क्षेत्र समेत कई स्थानों पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई। पोकलेन और जेसीबी से सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। विकास कार्यों में बाधा न आए, इसलिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार को नगर परिषद, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने लौवंशी धर्मशाला क्षेत्र सहित कई स्थानों पर सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों से अवैध कब्जे हटाए। कार्रवाई के दौरान पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।
ये भी पढ़ें: चलती बस में यात्री का शव मिलने से हड़कंप: हैदराबाद से इंदौर जा रही थी Bus, जताई जा रही ये आशंका
ओंकारेश्वर की सीएमओ मोनिका पारधी ने बताया कि सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसलिए अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि सड़क, यातायात और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई है, ताकि सिंहस्थ 2028 की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

