इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में करीब 25 भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने सभी को कांग्रेस का गमछा पहनकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों को लेकर भाजपा के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इसका असर अब भाजपा के संगठन पर भी दिखाई देने लगा है।
खंडवा के पंधाना विधानसभा के बरूड़ मंडल के लगभग 25 भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के समक्ष भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा अस्पताल अग्निकांड: डिप्टी सीएम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जाना हालचाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
वहीं उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा से पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित घाटे ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है। उत्तमपाल सिंह ने कहा कि बरुड़ मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी छोड़कर 25 साथी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मैं सभी का स्वागत, वंदन, अभिनंदन करता हूं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

