इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डॉली एरोमेटिक प्रतिष्ठान पर विभाग की टीम ने दबिश दी। जहां बिक रहे ब्रजवासी देशी घी के सैंपल जांच के लिए लिए गए, वहीं मौके से 153 लीटर घी जब्त किया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले के मुताबिक, घी की गुणवत्ता को लेकर जांच की जा रही थी। इसी के चलते टीम ने प्रतिष्ठान पर पहुंचकर घी के नमूने लिए। जब्त किए गए घी की कीमत करीब 76 हजार 500 रुपए बताई गई है। घी के सैंपल अब जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें: MP अजब-गजब है! शहडोल में बना दी 4.5 किमी सड़क, लेकिन बीच की 100 मीटर पुलिया बनाना ही भूल गया प्रशासन…

खाद्य अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि घी खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m