अभय मिश्रा, मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी तहसील कार्यालय से कानून-व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। जहां इंसाफ की उम्मीद में पहुंचे फरियादियों को लात-घूंसों और मारपीट से नवाजा गया। जमीन विवाद को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और तहसील परिसर में जमकर मारपीट हुई।
जानकारी के मुताबिक, नईगढ़ी तहसील परिसर में बेखौफ दबंगों ने पीड़ित पक्ष पर हमला बोल दिया। सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम चले लात-घूंसों ने प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल खोल दी है। जब मारपीट हो रही थी, तब वहां मौजूद लोग और सरकारी तंत्र मूकदर्शक बना रहा। न्याय की चौखट पर हो रही इस हिंसा ने आम जनमानस में दहशत भर दी है।
ये भी पढ़ें: PM Modi की सीख भूल गए मंत्री! खंडवा में मिनिस्टर के काफिले पर मचा बवाल, अपील कुछ और सड़क पर दिखा कुछ और
पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग
न्याय के मंदिर में जब खून पसीना एक होने लगे और कानून का डंडा मौन रहे, तो समझ लीजिए कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नईगढ़ी तहसील में हुई यह भिड़ंत केवल दो पक्षों का विवाद नहीं, बल्कि मऊगंज की कानून व्यवस्था पर एक गहरा जख्म है। पीड़ित पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: अजब मऊगंज का गजब कारनामा: मेडिकल स्टोर पर मिलने लगी सीमेंट और सरिया! दवाई की दुकान और भ्रष्टाचार का ‘हार्डवेयर’ वाला खेल!
वीडियो आया सामने
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अफरा-तफरी और हंगामे का मंजर साफ देखा जा सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन ‘बेखौफ’ हमलावरों पर क्या नकेल कसता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

