बसंत का मौसम आने वाला है। इस खुशनुमा मौसम में पतंग उड़ाने का अलग ही उत्साह होता है। लोग पतंग उड़ाने के लिए न ठंड देखते हैं, न गर्मी, न धूप, न छांव। लेकिन लुधियाना (Ludhiana) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पतंग का शौक 10 साल के अर्जुन, पुत्र शंकर लाल, के लिए जानलेवा साबित हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथी कक्षा में पढ़ने वाला 10 वर्षीय अर्जुन कट्टी हुई पतंग लूटने के लिए एक सुनसान जगह पर गया, जहाँ आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। जगराांव के मुल्लापुर और लुधियाना के बीच पड़ने वाले हसनपुर गांव के चौथी कक्षा के इस छात्र को आवारा कुत्तों ने हड्डा रोडी पर नोच-नोच कर मार डाला। बाद में अर्जुन का शव गांव के पास खाली पड़े एक प्लांट से मिला।
पतंग देखकर दौड़ा अर्जुन
गांव के बाहर सड़क किनारे झुग्गी में रहने वाला अर्जुन रविवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसने आसमान में कट्टी हुई पतंग देखी और उसे पकड़ने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ दौड़ पड़ा। पतंग के पीछे भागते हुए अर्जुन श्मशान घाट के पास एक खाली मैदान में पहुंच गया। वहाँ पहले से मौजूद आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए अर्जुन ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उसे घेर लिया और नोच-नोच कर मार डाला।

दोस्तों ने किसी को नहीं बताया
कुत्तों के हमले के बाद अर्जुन के दोनों दोस्त वहां से भागने में सफल हो गए। लेकिन कुत्तों के खौफ से वे इतने डर गए कि उन्होंने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। जब अर्जुन घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। गाँव के गुरुद्वारे में सूचना दी गई और अनाउंसमेंट के बाद ग्रामीण अर्जुन की तलाश में जुट गए। गांव में किराने की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने अर्जुन की पहचान की और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
- धामी सरकार का ‘वन-क्लिक’ सहारा : 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
- MP में भारी बारिश की चेतावनी, सीएम डॉ मोहन ने कलेक्टरों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
- दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण से निपटने की तैयारी तेज, 24 घंटे निगरानी करेंगी 334 टीमें
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुबह डबल मर्डर से सनसनीः पति ने पत्नी और मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट
- स्कूल के अंदर शराबखोरी: वीडियो वायरल होने पर BEO ने लिया एक्शन, सहायक शिक्षक को जारी किया शो कॉज नोटिस


