KKR vs RR IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में RR के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद RR ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए हैं। अब KKR को सीजन की पहली जीत दर्ज करने के लिए 156 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

बता दें कि RR के लिए बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 39, शिम्रोन हेटमायर ने 19 और कप्तान रियान पराग ने 15 रन का योगदान टीम के कुल स्कोर में दिया। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।

KKR के लिए गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों ही गेंदबाजों ने 3-3 विकेट झटके। जबकि, सुनील नारायण को 1 सफलता मिली।

KKR और RR की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी

राजस्थान रॉयल्स (RR)

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दोपहर 3:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H