Kota Chambal Garden Redevelopment: कोटा के चंबल गार्डन में अब आपको सिंगापुर जैसा नजारा देखने को मिलेगा। शहर की सबसे ऐतिहासिक जगह अब नए अवतार में नजर आने वाली है। आज 11 जुलाई की शाम 5 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।

नगर निगम ने इसके लिए 80.12 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है। चंबल नदी के किनारे बसे इस गार्डन का कायाकल्प ऐसा होगा कि यह किसी आईलैंड से कम नहीं लगेगा।
क्या-क्या बदलेगा चंबल गार्डन में?
लंबे वक्त से बदहाल पड़े इस गार्डन को अब वर्ल्ड-क्लास बनाया जा रहा है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि गार्डन की नेचुरल ब्यूटी से छेड़छाड़ नहीं होगी, लेकिन सुविधाएं एकदम मॉडर्न होंगी।
- नया पाथ-वे और जॉगिंग ट्रैक बनेगा।
- नदी के किनारे शानदार लेजर रूम तैयार किया जाएगा।
- किड्स प्ले जोन और बच्चों की पसंदीदा टॉय ट्रेन फिर से दौड़ेगी।
- गार्डन के गेट पर एक भव्य सिंह द्वार बनाया जाएगा।
टूरिज्म के नक्शे पर चमकेगी कोचिंग सिटी
कोचिंग सिटी के नाम से मशहूर कोटा अब टूरिज्म सेक्टर में भी अपनी धाक जमाने को तैयार है। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की देखरेख में शहर के सौंदर्यीकरण का काम तेज हो गया है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद लोकल स्तर पर रोजगार के मौके बढ़ेंगे और पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी।
किशोरपुरा मुक्तिधाम का भी होगा कायाकल्प
सिर्फ चंबल गार्डन ही नहीं, पास ही स्थित किशोरपुरा मुक्तिधाम की भी तस्वीर बदलने वाली है। इसके लिए 19.46 करोड़ रुपये की अलग योजना तैयार की गई है। यहां तीन नए शेड, बड़ा वेटिंग हॉल और व्यवस्थित पार्किंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। बाउंड्री वॉल से लेकर पूरे एरिया को एकदम सिस्टमैटिक तरीके से डेवलप किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नो पार्किंग में खड़ा था ट्रक-ट्रेलर, पुलिस ने किया जब्त
- राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘सरकार की एक्सपायरी डेट करीब’; गोवा में जमीन और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
- उजीना गांव में 6 महीने से अधूरी नालियां, ग्रामीण अपने खर्च पर निकाल रहे गंदा पानी
- Gen-Z का अनूठा प्रदर्शन: गरबा बंद कराने वाले हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी के घर के बाहर डीजे की धुन पर किया गरबा और आरती
- नोएडा की सड़क बनी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’: बोनट पर लटके रहे दो युवक, रफ्तार में दौड़ती रही कार; वीडियो वायरल

