चंडीगढ़. कुल्हड़ पिज्जा कपल को लेकर फिर से बवाल हो रहा है। बीते दिनों उनके एक वायरल वीडियो में आपत्ति हुई थी और जमकर हंगामा हुआ था, लेकिन इसके बाद भी वह वीडियो डिलीट नही किया है है, इस पूरे मामले में एक बार फिर से उन्हें चेतावनी दी गई है।
बुड्ढा दल के निहंग सिंहों द्वारा कपल को चेतावनी दी गई। उनका कहना है कि अगर उसने अपनी दस्तार सजाकर जो अश्लील वीडियो पोस्ट की है, अगर उसके द्वारा न डिलीट की गई तो वह दोबारा उसके रैस्टोरैंट के बाहर और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके पहले भी निहंग द्वारा यह कहा गया है लेकिन इन सभी बातों का उन पर कोई भी असर नहीं हुआ था।

निहंगों द्वारा पुलिस प्रशासन से भी मांग की गई है कि सहज अरोड़ा अपनी सारी वीडियो डिलीट करे, क्योंकि वह दस्तार सजाकर सारी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। इसके साथ ही निहंग मान सिंह ने सहज अरोड़ा पर पुलिस से जल्द केस दर्ज करने की मांग की।
- आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान से आई ‘हिंदुओं’ के लिए दिवाली की बधाई, शहबाज-जरदारी ने दिया लंबा-चौड़ा मैसेज
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य, देखें LIVE
- न गोलियां चलेगी, न लाठी-डंडाः रामभक्तों का जिक्र कर CM योगी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा कि किसी मंथरा और किसी मारीच की कुदृष्टि न पड़े
- बिहारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं! संजय सरावगी बोले- पर्ची छोड़कर आएं राहुल गांधी, मंडल अध्यक्ष से कर लें डिबेट!
- अवैध निर्माण पर MCD का बड़ा एक्शन, 10 नोटिस जारी; नियम तोड़ने पर होगी सीलिंग
