कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. हाटा कोतवाली क्षेत्र में ट्रेलर और मारुति ईको वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए. उसमें सवार सभी 8 लोग अंदर फंस गए.

हादसा जिला मुख्यालय से करीब 46 किलोमीटर दूर रात लगभग 11:30 बजे हुआ. टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सड़क पर वैन के टूटे हुए हिस्से बिखर गए. ट्रेलर भी सड़क किनारे उतर गया.

इसे भी पढ़ें- आजम खां से पूछताछ के लिए ED मांगेगी रिमांड, 426 करोड़ की संपत्तियों पर होंगे सवाल

तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी लोग

जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलूही गांव के 8 लोग एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने देवराज पिपरा गए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी ईको वैन से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी गाड़ी टकरा गई.

गैस कटर से काटने पड़े वैन के गेट

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया. वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और लोग अंदर फंसे थे. ऐसे में गैस कटर से गेट काटकर उन्हें बाहर निकाला गया. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया.

पिता-पुत्र और पोते समेत 7 की मौत

हादसे में रामबिलास (65), उनके बड़े बेटे कन्हैया प्रसाद (40), छोटे बेटे राम मिलन (35), मृदुल मिश्रा (37), रंजय गुप्ता (35) और मिथलेश गुप्ता (22) की जान चली गई. कन्हैया प्रसाद भलूही ग्राम पंचायत के प्रधान थे. रंजय सेना में जवान थे. पोते पोते आयुष (12) और आर्यन (17) गंभीर रूप से घायल है.

इसे भी पढ़ें- ‘मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने वाले देश के दुश्मन’, मौलाना मदनी का तीखा बयान

ट्रेलर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस हादसे के कारणों और फरार चालक का पता लगाने में जुटी है.