जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का सख्त रवैया सामने आया है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अभी तक तत्कालीन SSP पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
जेल में अपराध होने पर जेल वार्डन को सस्पेंड कर दिया जाता है पर SSP पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया है। इसे लेकर हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार से सवाल किया है।
हाईकोर्ट ने इस सुनवाई के दौरान पंजाब पुलिस से सवाल भी किए। कोर्ट ने पूछा कि पंजाब पुलिस को गैंगस्टर के इंटरव्यू के बारे में कैसे पता चला। आपको बता दें कि यह जेल में होने वाले इस इंटरव्यू के बाद मामला बहुत गरमाया है।
लॉरेंस बिश्नोई ने साल 2023 में 14 मार्च को एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उसने सिद्धू मूसेवाला के हत्या करने की बात को स्वीकार किया था लॉरेंस ने अपने दूसरे इंटरव्यू में जेल के अंदर से इंटरव्यू देने का सबूत भी दिया था। उसने अपनी बैरक भी दिखाई और बताया कि उसे बाहर नहीं जाने दिया जाता, लेकिन मोबाइल भी उसके पास आ जाता है और सिग्नल भी।

इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। इस पूरे मामले में अब तक पंजाब पुलिस 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर चुकी है। जिसमें 2 DSP भी शामिल हैं। हाईकोर्ट लगातार इंटरव्यू में शामिल उन सभी अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए कह चुका है, लेकिन ssp पर कार्यवाही नहीं होने पर हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।
- MP में इंस्टाग्राम सियासत: फॉलोअर्स की रेस में BJP को पछाड़ कर आगे निकली कांग्रेस, Congress का दावा- ये राहुल फैक्टर का असर
- मौत के फंदे में ‘मोहब्बत’ का अंतः प्रेमी-प्रेमिका की पेड़ में फंदे से लटकी मिली लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
- Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त, इस मामले में बने नंबर-1
- तेजप्रताप यादव हुए भावुक, राइज एंड फॉल 2 में माता-पिता को वीडियो कॉल पर देख छलके आंसू
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार: PWD सचिव ने फील्ड पर उतरकर किया निरीक्षण, अधिकारियों-ठेकेदारों को समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

