गुरदासपुर. पंजाब के कुछ जिलों में उपचुनाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। मतदाता अपने मतदान का सही तरीके से उपयोग कर पाए उसके लिए इन चार जिलों में छुट्टी घोषित. की गई है। पंजाब में उपचुनाव के चलते 20 नवंबर को बरनाला, गुरदासपुर, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब जिलों में छुट्टी घोषित की गई है।
बता दें कि पंजाब में 20 नवंबर को चार विधानसभा सीटों बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चाबेवाल पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसके कारण 20 तारीख को छुट्टी का ऐलान किया गया है।

सरकारी कर्मचारी को मिलेगी छुट्टी
इसके साथ ही कहा गया है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला निर्वाचन एरिया की मतदाता सूची में मतदाता है और पंजाब के किसी अन्य जिले में किसी सरकारी कार्यालय या शैक्षणिक संस्थान में काम करता है, तो वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड दिखा कर छुट्टी ले सकता है। यह छुट्टी अधिकारी/ कर्मचारी की छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जाएगी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

